RASHTRIX 24X7 NEWS

कुलगाम में CRPF चेकपोस्ट पर आतंकी हमला! गोलीबारी में 3 जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF की चेकपोस्ट पर आतंकी हमला हुआ। बुधवार दोपहर अचानक आतंकियों ने चेकपोस्ट को निशाना बनाकर गोलीबारी शुरू कर दी।इस हमले में अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, CRPF के तीन जवान घायल हुए हैं। इनमें से दो जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।जानकारी के मुताबिक, मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए आतंकियों ने चेकपोस्ट पर ड्यूटी कर रहे सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं। CRPF के

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF की चेकपोस्ट पर आतंकी हमला हुआ। बुधवार दोपहर अचानक आतंकियों ने चेकपोस्ट को निशाना बनाकर गोलीबारी शुरू कर दी।

इस हमले में अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, CRPF के तीन जवान घायल हुए हैं। इनमें से दो जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए आतंकियों ने चेकपोस्ट पर ड्यूटी कर रहे सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं। CRPF के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। घटना की सूचना मिलते ही क्विक रिएक्शन टीम (QRT) मौके पर पहुंची।

इसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। हमलावरों की तलाश में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।