RASHTRIX 24X7 NEWS

दुनिया · राष्ट्रिक्स वायर

92 साल की महिला ने लांघा 7 फीट ऊंचा गेट, वीडियो हुआ वायरल

पूर्वी चीन के यानताई में अल्जाइमर से पीड़ित 92 साल की एक बुजुर्ग महिला ने अस्पताल से भागने के लिए 7 फीट ऊंचा गेट पार किया, जिसका सीसीटीवी वीडियो अब वायरल हो रहा है।

पूर्व चीन के यानताई क्षेत्र में 92 साल की एक बुजुर्ग महिला ने अपनी उम्र को झुठलाते हुए सबको हैरान कर दिया है। अल्जाइमर से पीड़ित यह महिला एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं। अस्पताल का माहौल पसंद न आने पर उन्होंने वहां से भागने का फैसला किया। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि उन्होंने खेल-खेल में करीब 7 फीट ऊंचा लोहे का गेट आसानी से पार कर लिया। हालांकि यह घटना पिछले साल की है, लेकिन इसका वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

महिला के गायब होने की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। उनकी तलाश के लिए चार गाड़ियां भेजी गईं। करीब 25 मिनट के भीतर उन्हें अस्पताल के पास से ही ढूंढ निकाला गया। अस्पताल के निदेशक ने बताया कि महिला का बचपन पहाड़ी फलों के बागों में काम करते हुए बीता था, जिसके कारण उनमें ऊंचाई पर चढ़ने की पुरानी महारत है। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स काफी हैरान हैं।