RASHTRIX 24X7 NEWS

पश्चिम बंगाल · राष्ट्रिक्स वायर

सुरक्षा को लेकर चुनाव आयोग पहुंचे अभिषेक बनर्जी, कलकत्ता हाई कोर्ट में हुई सुनवाई

सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए अभिषेक बनर्जी चुनाव आयोग पहुंचे हैं और हाई कोर्ट में उनकी याचिका पर सुनवाई हुई।

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए चुनाव आयोग का रुख किया है। उनके वकील ने ज्ञानेश कुमार सहित चुनाव आयोग की पूरी बेंच को ईमेल भेजकर हस्तक्षेप की मांग की है।

ईमेल में आरोप लगाया गया है कि उनके कालीघाट रोड स्थित कार्यालय और आवास के बाहर लगातार नजर रखी जा रही है और हमले हो रहे हैं। पार्टी के चुनाव चिह्न विवाद से जुड़े दस्तावेजों को छीनने या नष्ट करने की आशंका भी जताई गई है। तृणमूल कांग्रेस के दस्तावेज जमा करने की आखिरी तारीख 20 नवंबर है।

दूसरी ओर, कलकत्ता हाई कोर्ट में अभिषेक की सुरक्षा से जुड़े मामले पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति कृष्ण राव ने अभिषेक के वकील से उन जजों की सूची मांगी जो कथित तौर पर विभिन्न दलों से जुड़े हैं। उनके वकील ने सुरक्षा की समीक्षा होने तक उन्हें जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग की।

अदालत ने राज्य के वकील से पूछा कि अभिषेक की सुरक्षा कब कम की गई थी। राज्य के वकील ने बताया कि 12 मई को उनकी सुरक्षा वापस ले ली गई थी। जज ने यह भी सवाल किया कि ज्वाइंट कमिश्नर सिक्योरिटी ने सुरक्षा समीक्षा क्यों नहीं की। मामले में फैसला अभी सुरक्षित रखा गया है।