मनोरंजन · राष्ट्रिक्स वायर
एक्टर शरद कपूर का गंभीर आरोप, वीडियो के लिए पैसे थमाकर वापस ले रहे हैं कुछ लोग
आर्थिक तंगी से जूझ रहे अभिनेता शरद कपूर ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर कंटेंट के लिए उनके साथ ठगी कर रहे हैं।
मुश्किल दौर से गुजर रहे बॉलीवुड एक्टर शरद कपूर ने सोशल मीडिया पर हो रही धोखाधड़ी का खुलासा किया है। काम की कमी और स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे शरद की मदद के लिए सोनू सूद और सलमान खान आगे आए हैं। हालांकि, एक्टर ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग पब्लिसिटी के लिए उनके हाथ में पैसे थमाकर वीडियो बनाते हैं और कैमरा बंद होते ही पैसे वापस ले लेते हैं। उनके नाम पर सोशल मीडिया से फंड जुटाने की भी बात सामने आई है। इन घटनाओं से परेशान होकर शरद ने अब बाहरी लोगों से नहीं मिलने का फैसला किया है। उनकी दोस्त हेमा चौधरी ने स्पष्ट किया कि शरद की मदद और इलाज के लिए उनकी स्थिति सबके सामने लाई गई थी, लेकिन इस तरह की धोखाधड़ी और ट्रोलिंग की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने लोगों से फर्जी फंडिग अकाउंट्स के झांसे में न आने की अपील की है।