भारत · राष्ट्रिक्स वायर
सरकारी रास्ता कब्जाने का आरोप, बिहार में भाजपा विधायक के घर पर चला बुलडोजर
बिहार के दरभंगा में सरकारी रास्ते पर अवैध कब्जे की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने भाजपा विधायक के घर के पास कार्रवाई की।
बिहार में एक भाजपा विधायक के घर के पास से सरकारी जमीन का अतिक्रमण हटाया गया है। दरभंगा जिले के एक गांव में प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि सरकारी रास्ता, एक मंदिर और नाले की जमीन पर कब्जा किया गया है। यह शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय तक भी पहुंची थी। इसके बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश की और सरकारी रास्ते पर कब्जा पाए जाने के बाद निर्माण को ढाह दिया गया।
ग्रामीणों ने विधायक के पिता पर निजी जमीन पर भी कब्जा करने और विरोध करने पर झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। हालांकि, विधायक के परिवार ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें बेबुनियाद बताया है। Nइस मामले को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री से जवाब मांगा है।