RASHTRIX 24X7 NEWS

मनोरंजन · राष्ट्रिक्स वायर

मुंबई एयरपोर्ट पर बदसलूकी के शिकार हुए अदनान सामी, सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास

गायक अदनान सामी ने पांच घंटे की उड़ान देरी और एयरपोर्ट कर्मियों के बुरे बर्ताव को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

दिवाली के दौरान मुंबई एयरपोर्ट पर प्रसिद्ध गायक अदनान सामी को बेहद खराब अनुभव का सामना करना पड़ा। उन्होंने एयरपोर्ट की विशेष सेवा और एक उड़ान में देरी को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है।

सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए गायक ने बताया कि मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर उनके साथ बहुत बुरा बर्ताव किया गया। उनका आरोप है कि एयर इंडिया की एक उड़ान करीब पांच घंटे की देरी से चल रही थी।

अदनान सामी ने यह भी आरोप लगाया कि एयरपोर्ट की 'प्रणाम' सेवा से जुड़े कर्मचारियों ने अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाई। पहले से सूचना देने के बावजूद स्वागत के लिए कोई मौजूद नहीं था। सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद उन्हें उड़ान में देरी की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि कर्मचारी मदद करने के बजाए अपने मोबाइल फोन में व्यस्त थे।

इस घटना के बाद गायक ने अडानी ग्रुप और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को टैग करते हुए कर्मचारियों के रवैये पर सवाल उठाए और उन्हें तौर-तरीके सिखाने की बात कही।