मनोरंजन · राष्ट्रिक्स वायर
बीमारी के चलते अभिनेता शरद कपूर ने अपने पालतू जानवरों को भेजा सेंटर, हुए भावुक
खराब स्वास्थ्य और पारिवारिक संकट के कारण अभिनेता शरद कपूर अपने चार पालतू जानवरों को पशु कल्याण केंद्र भेजने के लिए मजबूर हुए।
खराब स्वास्थ्य और पारिवारिक समस्याओं के कारण बॉलीवुड अभिनेता शरद कपूर को अपने चार पालतू कुत्तों को मुंबई के एक पशु कल्याण केंद्र में भेजना पड़ा। नब्बे के दशक की कई फिल्मों में अपने खलनायक किरदारों के लिए जाने जाने वाले अभिनेता वर्तमान में कई परेशानियों से जूझ रहे हैं। अपनी खराब सेहत, पत्नी और घर में नवजात बच्चे के कारण वह अपने पालतू जानवरों की ठीक से देखभाल नहीं कर पा रहे थे।
आखिरकार उन्हें अपने चारों कुत्तों को बेजुबान पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट को सौंपना पड़ा। ट्रस्ट की संस्थापक और अभिनेता की पुरानी दोस्त हेमा चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर इस स्थिति की जानकारी दी। वीडियो में अभिनेता अपने पालतू जानवरों को छोड़ते समय भावुक होकर रोते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो में शरद को यह कहते हुए सुना गया कि जब वह अपने नए घर में जाएंगे, तो संस्था से अपने बच्चों को वापस मांगेंगे, क्योंकि वह उनके बिना जीवित नहीं रह सकते। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और उनके दोस्तों ने अभिनेता के लिए काम की सिफारिश भी की है।