मनोरंजन · राष्ट्रिक्स वायर
सिंदूर लगाकर छठ पूजा करने पर ट्रोल हुईं अक्षरा सिंह, आलोचकों को दिया करारा जवाब
अविवाहित होने के बावजूद सिंदूर लगाकर छठ पूजा करने पर आलोचनाओं का सामना कर रही भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने आलोचकों को करारा जवाब दिया है।
अविवाहित होने के बावजूद सिंदूर लगाकर छठ पूजा करने को लेकर भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह विवादों में घिर गई हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद लोगों ने उनकी आलोचना शुरू कर दी और कई तरह के सवाल उठाए।
वायरल हुए वीडियो में अभिनेत्री साड़ी पहनकर पानी में खड़ी होकर हाथ में सूप लेकर प्रार्थना करती नजर आ रही हैं। उनके नाक से लेकर माथे तक संतरी रंग का सिंदूर लगा हुआ है। इसे देखकर कुछ यूजर्स ने सवाल किया कि एक अविवाहित महिला यह अनुष्ठान कैसे कर सकती है, तो कुछ ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया।
इस आलोचना का कड़ा जवाब देते हुए अक्षरा ने कहा कि अगर अविवाहित पुरुष छठ व्रत रख सकते हैं, तो अविवाहित महिलाओं पर रोक क्यों है। अभिनेत्री ने सवाल किया कि धार्मिक अनुष्ठानों में स्त्री और पुरुष के लिए अलग-अलग नियम क्यों बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि वह छठी मईया से प्रार्थना कर रही थीं, लेकिन लोगों को उनकी शादी की चिंता सता रही थी।