खेल · राष्ट्रिक्स वायर
डर्बी से पहले अभ्यास के दौरान अल्बर्टो को लगी चोट, मोहन बागान की चिंता बढ़ी
रविवार के डर्बी मैच से पहले शुक्रवार को अभ्यास के दौरान मोहन बागान के डिफेंडर अल्बर्टो रोड्रिग्ज को हल्की चोट लग गई।
रविवार को होने वाले डर्बी मुकाबले से पहले शुक्रवार को अभ्यास सत्र के दौरान मोहन बागान के डिफेंडर अल्बर्टो रोड्रिग्ज के गर्दन में हल्की चोट लग गई। कोच पनागियोटिस दिलम्पेरिस ने उन्हें तुरंत अभ्यास से बाहर बुला लिया, हालांकि चोट गंभीर नहीं बताई जा रही है। दूसरी ओर, थकान के कारण अभिषेक सिंह को अभ्यास में विश्राम दिया गया है। शनिवार के अभ्यास के बाद ही तय होगा कि वह पहली एकादश में खेलेंगे या नहीं, और उनकी जगह मेहताब सिंह को मौका मिल सकता है।
मिगुएल फिगुएरिया पूरी तरह फिट हो रहे हैं और उन्होंने जमकर अभ्यास किया है। जेमी मैकलारेन और अपुइया भी चोट से उबरकर वापस लौट आए हैं, जिससे टीम का मिडफील्ड और आक्रमण मजबूत हुआ है। हालांकि, कोच पानोस मौकों को भुनाने में नाकामी को लेकर चिंतित हैं। चर्चिल के खिलाफ मैच में भी ऐसा ही देखने को मिला था।
मोहन बागान लगातार पांच मैच जीतकर डर्बी में उतरेगी। अंक तालिका में ईस्ट बंगाल की स्थिति भले ही नीचे हो, लेकिन टीम कोई ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है।