RASHTRIX 24X7 NEWS

दुनिया · राष्ट्रिक्स वायर

एनवीडिया के सीईओ जेनसेन हुआंग का अपनी पार्टनर के साथ पुराना वीडियो वायरल

ताइवान के एक रेस्तरां में एनवीडिया के सीईओ जेनसेन हुआंग का अपनी पार्टनर के साथ अंतरंग पुराना वीडियो वायरल हुआ है।

ताइवान के एक रेस्तरां में एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेनसेन हुआंग और उनकी पार्टनर का एक पुराना वीडियो सामने आने के बाद नई चर्चा शुरू हो गई है। यह घटना मई 2025 की है, जब ताइपे के एक चीनी रेस्तरां में रात्रिभोज के दौरान जेनसेन को सिंगापुर की डेटा सेंटर कंपनी मेगास्पीड की पूर्व अधिकारी एलिस हुआंग के साथ अंतरंग स्थिति में देखा गया था।

वायरल हो रहे इस वीडियो में जेनसेन गुलाबी कपड़े पहने एलिस की कमर में हाथ डाले हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद वह झुककर अपनी पार्टनर के गाल पर चुंबन लेते दिखाई देते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस दिन वहां जेनसेन की बेटी मैडिसन हुआंग और उनके दामाद भी मौजूद थे। ऐसा दावा किया जा रहा है कि मैडिसन ने ही अपने पिता के उन पलों को कैमरे में कैद किया था।

हाल ही में एनवीडिया प्रमुख ने एलिस के साथ अपने विवाहेतर संबंध को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि वह अपनी पत्नी के प्रति वफादार नहीं रहे और इसके लिए उन्होंने माफी भी मांगी है। इससे पहले यह जानकारी सामने आई थी कि एलिस का असली नाम हुआंग ली है और वह चीनी नागरिक हैं, जो पहले चीनी मीडिया में पत्रकार के रूप में काम करती थीं। इस वीडियो के सामने आने के बाद मामला और तूल पकड़ गया है।