RASHTRIX 24X7 NEWS

मनोरंजन · राष्ट्रिक्स वायर

अनिल कपूर ने पेरिस में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से की मुलाकात

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने पेरिस दौरे के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की।

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने हाल ही में पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की, जिससे सोशल मीडिया पर यह अटकलें लगने लगीं कि क्या वह स्थायी रूप से पेरिस चले गए हैं। हालांकि, यह केवल एक शिष्टाचार मुलाकात थी।

इस साल की शुरुआत में जब फ्रांसीसी राष्ट्रपति भारत आए थे, तब अनिल कपूर की उनसे पहली बार मुलाकात हुई थी। पेरिस जाने पर अभिनेता ने अपने इस परिचित से मिलने का अवसर नहीं छोड़ा। सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने बताया कि पहली नजर में ही ऐसा लगा था जैसे वे पुराने दोस्त हों।

अभिनेता ने राष्ट्रपति कार्यालय में काफी समय बिताया, जहां कला, संस्कृति, सिनेमा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। उन्होंने कार्यालय में नेपोलियन के समय की ऐतिहासिक चीजें भी देखीं। आतिथ्य सत्कार से प्रभावित होकर उन्होंने राष्ट्रपति को भारत आने का निमंत्रण भी दिया।