RASHTRIX 24X7 NEWS

पश्चिम बंगाल · राष्ट्रिक्स वायर

सेना अधिकारी की बेटी से यौन उत्पीड़न का आरोप, एक जवान गिरफ्तार

सेना अधिकारी की नाबालिग बेटी के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिस ने एक सैन्यकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है।

सेना के एक अधिकारी की नाबालिग बेटी के साथ यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। इस सिलसिले में एक अन्य सैन्यकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना एक सैन्य आवासीय परिसर के भीतर हुई, जब बच्ची अपने भाई के साथ खेल रही थी। आरोप है कि आरोपी ने बच्ची के साथ दुराव्यवहार किया, जिसके बाद वह किसी तरह अपने भाई के साथ घर लौट आई।

घटना के बाद डरी हुई बच्ची ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने आवासीय परिसर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और आरोपी की पहचान की। रविवार रात पीड़ित बच्ची के पिता ने हेस्टिंग्स थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी और पीड़िता की मेडिकल जांच भी कराई गई।

पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी सैन्यकर्मी को दबोच लिया। सोमवार को उसे बैंकशाला अदालत में पेश किया गया। सरकारी वकील की मांग पर अदालत ने आरोपी को सोलह नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।