RASHTRIX 24X7 NEWS

भारत · राष्ट्रिक्स वायर

असम के काजीरंगा में ट्रक और मिनीबस की टक्कर, कम से कम 23 की मौत

असम के काजीरंगा में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक ट्रक और मिनीबस की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम 23 लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। इस दुर्घटना में कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गया। घायलों को तुरंत रेस्क्यू कर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का शिकार हुई मिनीबस में सवार ज्यादातर यात्री छात्र थे।

यह हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है। इस संबंध में अभी विस्तृत जानकारी का इंतज़ार है। राहत और बचाव कार्य जारी है।