दुनिया · राष्ट्रिक्स वायर
जलवायु सम्मेलन में माइक खुला रखकर मजाक करना ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री को पड़ा भारी
तुर्की में जलवायु सम्मेलन के दौरान खुला माइक छोड़कर निजी चर्चा करने पर ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री विवादों में आ गए।
तुर्की में चल रहे COP31 विश्व जलवायु सम्मेलन के दौरान ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ और पर्यावरण मंत्री क्रिस बोवेन अपनी निजी बातचीत को लेकर विवादों में घिर गए, क्योंकि उनका माइक्रोफोन गलती से खुला रह गया था। यह घटना शुक्रवार को तुर्की के अनातोलिया शहर में हुई, जहां दोनों नेताओं ने अपने भाषण दिए थे।
भाषण के बाद अपनी सीटों पर लौटने पर दोनों नेताओं नेस बातचीत शुरू की लेकिन माइक बंद करना भूल गए, जिससे उनकी सारी बातें सम्मेलन में मौजूद लोगों तक पहुंच गईं। बातचीत मोबाइल फोन रखने की जगह को लेकर शुरू हुई थी। क्रिस बोवेन ने बताया कि वह अपना फोन शर्ट की जेब में रखते हैं। इस पर अल्बानीज़ ने सुझाव दिया कि सीने की जेब में फोन रखना ठीक नहीं है क्योंकि इससे हृदय को नुकसान पहुंच सकता है और पैंट की जेब में रखना सुरक्षित है।
जब क्रिस ने इसमें असमर्थता जताई, तो अल्बानीज़ ने एक चुटकी ली। सम्मेलन में मौजूद सभी लोगों ने यह पूरी बातचीत सुन ली। बाद में माइक चालू होने का अहसास होने पर दोनों नेताओं को स्थिति समझ आई। ऑस्ट्रेलियाई प्रशासन के एक प्रवक्ता ने सफाई देते हुए कहा कि गंभीर माहौल के बीच दोनों नेताओं ने केवल हल्का-फुल्का मजाक किया था। हालांकि, इस घटना के बाद से उनकी तीखी आलोचना हो रही है। इससे पहले साल २०१५ में पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट भी ऐसी ही स्थिति में फंसे थे।