RASHTRIX 24X7 NEWS

दुनिया · राष्ट्रिक्स वायर

ऑस्ट्रेलियाई सांसद फातिमा पेमैन ने संसद में बेटी को गोद में लेकर दिया भाषण

ऑस्ट्रेलियाई सीनेटर फातिमा पेमैन ने छह महीने की बेटी को गोद में लेकर संसद में भाषण दिया, जिसका वीडियो वायरल हो गया है।

ऑस्ट्रेलियाई सीनेटर फातिमा पेमैन ने अपनी छह महीने की बेटी आलिया को गोद में लेकर संसद सत्र में हिस्सा लिया। उन्होंने २४ और २५ नवंबर को डिजिटल ड्यूटी बिल पर चर्चा के दौरान भाषण दिया। ऑस्ट्रेलिया में कार्यस्थल पर बच्चे लाने की अनुमति है और इसके लिए संसद परिसर में विशेष व्यवस्था भी है।

फातिमा के भाषण के दौरान उनकी सहकर्मी सीनेटर लिडिया थोर्प उनके पीछे बैठी थीं। जब बच्ची थोड़ी असहज हुई, तो लिडिया ने इशारों से उसे शांत करने का प्रयास किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और दोनों सीनेटरों की सराहना की जा रही है।