RASHTRIX 24X7 NEWS

दुनिया · राष्ट्रिक्स वायर

बांग्लादेश में अवामी लीग का प्रदर्शन, टूंगीपाड़ा में समर्थकों ने खोला समाधि स्थल का गेट

शेख हसीना की वापसी की मांग को लेकर बांग्लादेश के विभिन्न हिस्सों में अवामी लीग के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू किया है।

शेख हसीना की देश वापसी की मांग को लेकर अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। इस बीच गोपालगंज के टूंगीपाड़ा में शेख मुजबिर रहमान की समाधि की सफाई का काम शुरू हो गया है। टूंगीपाड़ा हसीना का जन्मस्थान और निर्वाचन क्षेत्र रहा है। वर्ष 2024 के अगस्त महीने के बाद से इस समाधि स्थल में प्रवेश बंद कर दिया गया था। शनिवार और रविवार को स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिलकर परिसर की सफाई की। इस अभियान में प्रतिबंधित छात्र संगठन के कुछ सदस्य भी शामिल हुए। दूसरी ओर, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश की दो बटालियन तैनात की गई हैं। प्रशासन के अनुसार आने वाले दिनों में सुरक्षा बलों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है। इस बीच ढाका विश्वविद्यालय में भी अवामी लीग के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के शेख मुजबिर रहमान हॉल का एक बंद गेट खोलने की मांग की। शनिवार रात को प्रदर्शनकारियों ने परिसर के बाहर जमा होकर नारेबाजी की। आवागमन में परेशानी का हवाला देते हुए उन्होंने यह मांग रखी जिसके बाद विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने आकर वह गेट खोल दिया।