दुनिया · राष्ट्रिक्स वायर
बांग्लादेश गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा, पूर्व राजनयिक वीणा सिकरी का बयान
पूर्व राजनयिक वीणा सिकरी ने कहा है कि बांग्लादेश वर्तमान में गंभीर आर्थिक संकट और अस्थिरता का सामना कर रहा है।
पूर्व राजनयिक वीणा सिकरी ने कहा है कि पिछले ढाई वर्षों में बांग्लादेश की स्थिति लगातार बदतर हुई है। नई दिल्ली में एक बयान में उन्होंने पड़ोसी देश की वर्तमान आर्थिक स्थिति पर चिंता जताई।
वीणा सिकरी ने कहा कि शेख हसीना के शासनकाल में देश की वार्षिक विकास दर 6 से 7 प्रतिशत थी, जो अब घटकर आधी से भी कम रह गई है। इसके अलावा महंगाई और बेरोजगारी बढ़ गई है तथा प्रत्यक्ष विदेशी और निजी निवेश लगभग बंद हो चुके हैं।
पूर्व राजनयिक ने यह भी कहा कि जान को खतरा होने के बावजूद शेख हसीना अपने देश में ही अंतिम सांस लेना चाहती हैं। उनके समर्थकों की इच्छा और फीडबैक के आधार पर ही वे वापस लौटना चाहती हैं।
उल्लेखनीय है कि शेख हसीना ने आगामी 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटने की इच्छा जताई है। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने कहा कि उन्हें केवल कड़ी निगरानी या हथकड़ी के साथ ही वापस लाया जा सकता है।