RASHTRIX 24X7 NEWS

दुनिया · राष्ट्रिक्स वायर

हसीना के प्रत्यर्पण पर बढ़ा विवाद, बांग्लादेश ने भारत की शर्तें ठुकराईं

शेख हसीना के प्रत्यर्पण की शर्तों को लेकर भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव बढ़ गया है।

पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण को लेकर भारत और बांग्लादेश के बीच कूटनीतिक तनाव गहरा गया है। हाल ही में आई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि भारत ने हसीना को वापस भेजने के लिए दो शर्तें रखी थीं, जिसमें मौत की सजा पर पुनर्विचार करना और उन्हें सैन्य विमान से भेजना शामिल था। बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण के मुख्य अभियोजक ने इन शर्तों को मानने से इंकार कर दिया है।

रविवार को मुख्य अभियोजक ने स्पष्ट किया कि देश के कानूनों के तहत एक ही मामले की दोबारा सुनवाई या मौत की सजा के फैसले पर पुनर्विचार करने का कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने भारत की इस मांग को अजीब करार देते हुए कहा कि अपील करने की समयसीमा भी निकल चुकी है।

हसीना अगस्त 2024 में एक सैन्य विमान से भारत आई थीं और तब से वहीं रह रही हैं। अभियोजक ने यह भी सवाल उठाया कि जब कानूनी प्रक्रिया चल रही थी, तब भारत ने उन्हें स्वदेश लौटकर मुकदमे का सामना करने की सलाह क्यों नहीं दी। जानकारों का मानना है कि इस गतिरोध से दोनों देशों के संबंधों में और खटास आ सकती है।