RASHTRIX 24X7 NEWS

दुनिया · राष्ट्रिक्स वायर

बांग्लादेश ने शेख हसीना के प्रत्यर्पन की मांग दोहराई, कानूनी कदम उठाने की बात

बांग्लादेश ने द्विपक्षीय समझौते का हवाला देते हुए भारत से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग फिर से की है।

बांग्लादेश ने एक बार फिर भारत से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को वापस भेजने का आग्रह किया है। देश के कानून मंत्री मोहम्मद असदुज्जमान ने बताया कि दोनों देशों के बीच हुए प्रत्यर्पण समझौते के तहत यह अपील की गई है। उन्होंने हसीना को एक दोषी अपराधी करार देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय अपराध ट्रिब्यूनल द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद उन्हें वापस लाने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह कदम पूरी तरह से कानूनी प्रावधानों के तहत उठाया जा रहा है और इसमें कोई भावनात्मक पहलू नहीं है। इस मामले को उनके देश का गृह मंत्रालय देख रहा है। हालांकि, भारत सरकार की ओर से अभी तक इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन दिल्ली ने संकेत दिया है कि आवेदन की समीक्षा की जा रही है।

गौरतलब है कि वर्ष २०२४ के मई महीने में आरक्षण विरोधी आंदोलनों के बाद हसीना भारत आ गई थीं। पिछले साल बांग्लादेश के ट्रिब्यूनल ने उन्हें मानवता के खिलाफ अपराधों के मामले में सजा सुनाई थी। अब बांग्लादेश में नई सरकार के आने के बाद उन्हें वापस लाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

दूसरी ओर, एक वर्चुअल बैठक में हसीना ने इसी साल दिसंबर में देश लौटने की इच्छा जताई थी, जिस पर ढाका ने कड़ी नाराजगी जताई थी। भारत ने इस मामले से दूरी बनाते हुए स्पष्ट किया था कि उस बैठक का आयोजन एक निजी संस्था ने किया था।