दुनिया · राष्ट्रिक्स वायर
हसीना की वापसी से पहले बांग्लादेश में तनाव, नेत्रकोण में ट्रेन में आग, सेना तैनात
अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की संभावित वापसी से पहले बांग्लादेश में हिंसा भड़क उठी है, कई इलाकों में सेना तैनात की गई है।
अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिसंबर में देश लौटने की घोषणा के बाद बांग्लादेश में नए सिरे से हिंसा और तनाव फैल गया है। सोमवार रात से देश के विभिन्न हिस्सों में तोड़फोड़ और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोमवार रात नेत्रकोण में अज्ञात उपद्रवियों ने एक ट्रेन में आग लगा दी। स्थिति को नियंत्रित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ढाका, गाजीपुर और नारायणगंज में सेना को उतार दिया गया है।
शेख हसीना के स्वदेश लौटने के संदेश के बाद से ही राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। प्रशासन का कहना है कि हिंसा की घटनाओं को रोकने और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए यह कदम उठाए गए हैं।