RASHTRIX 24X7 NEWS

खेल · राष्ट्रिक्स वायर

मृत्यु के बाद भी क्लब के पास रह सकेंगे समर्थक, बार्सिलोना बना रहा है स्मारक

बार्सिलोना ने कैंप नोउ के पास एक विशेष स्मारक बनाने की घोषणा की है जहां समर्थक अपनी मृत्यु के बाद रह सकेंगे।

स्पेनिश फुटबॉल क्लब बार्सिलोना ने एक अनूठी पहल की है जिसके तहत समर्थक अपनी मृत्यु के बाद भी अपने प्रिय क्लब के करीब रह सकते हैं। क्लब कैंप नोउ स्टेडियम के पास एक विशेष स्मारक का निर्माण कर रहा है।

क्लब के अनुसार, मैदान के पास १५०० वर्ग मीटर क्षेत्र में एक विशेष स्मारक बनाया जा रहा है, जिसका नाम 'बार्सिलोना मेमोरियल' रखा गया है। इसमें छब्बीस हजार जगहें होंगी जहां समर्थकों की मृत्यु के बाद उनकी अस्थियां रखी जा सकेंगी। क्लब का कहना है कि यह व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि समर्थक मरने के बाद भी अपनी टीम के साथ जुड़े रह सकें।

इस सेवा के लिए अलग-अलग शुल्क तय किए गए हैं। दस साल के अनुबंध के लिए २४९० यूरो और पचास साल के लिए ६००० यूरो का खर्च आएगा। इसके अलावा सत्तर यूरो वार्षिक रखरखाव शुल्क भी देना होगा। हमेशा के लिए जगह सुनिश्चित करने के लिए १०००० यूरो का खर्च आएगा। कुल मिलाकर अधिकतम खर्च साढ़े दस लाख रुपये तक हो सकता है।

हाल के वर्षों में बार्सिलोना की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रही है। यहां तक कि क्लब ने कैंप नोउ में शादियों के लिए भी जगह किराए पर दी थी। इसे लेकर विरोधी समर्थकों ने सवाल उठाए हैं कि क्या यह धन जुटाने का एक तरीका है। हालांकि, एटलेटिको मैड्रिड, रियल बेटिस और स्पेनिश जैसे अन्य क्लबों ने भी अतीत में ऐसी व्यवस्था की है।

पिछले कुछ वर्षों से कैंप नोउ स्टेडियम का नवीनीकरण कार्य चल रहा है। मैच शुरू होने के बावजूद स्टेडियम में काम जारी है। इसी बीच क्लब ने इस नई योजना की घोषणा की है।