मनोरंजन · राष्ट्रिक्स वायर
बर्द्धवान विश्वविद्यालय देगा मिथुन चक्रवर्ती को डी.लिट की मानद उपाधि
बर्द्धवान विश्वविद्यालय के 40वें दीक्षांत समारोह में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को मानद डी.लिट उपाधि प्रदान की जाएगी।
बर्द्धवान विश्वविद्यालय का 40वां दीक्षांत समारोह आगामी 9 दिसंबर को गुलाबबाग कैंपस के सभागार में आयोजित किया जाएगा। इस विशेष समारोह में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को मानद डी.लिट उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में योगदान के लिए वैज्ञानिक तथा प्रोफेसर जी. पार्थसारथी और भूपेंद्रनाथ गोस्वामी को मानद डी.एससी की उपाधि दी जाएगी।
विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल सह कुलाधिपति आर.एन. रवि ने इन तीन विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। राजभवन से इस संबंध में एक आधिकारिक पत्र गत 17 नवंबर को कुलपति शंकर कुमार नाथ के पास पहुंच गया था। दीक्षांत समारोह के दौरान विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देने के साथ ही इन दिग्गजों को सम्मानित किया जाएगा।
मिथुन चक्रवर्ती ने पांच दशकों से अधिक समय तक सिनेमा में योगदान दिया है। उन्हें पहले ही पद्म भूषण और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार मिल चुका है। अब बर्द्धवान विश्वविद्यालय उन्हें डी.लिट से सम्मानित करने जा रहा है।