खेल · राष्ट्रिक्स वायर
सीएबी की नई समितियों में कई भाजपा नेताओं को मिला स्थान
खेल क्षेत्र को राजनीति से दूर रखने के दावों के बीच सीएबी की नई समितियों में भाजपा के कई विधायकों और नेताओं को शामिल किया गया है।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल की नई समितियों में कई भाजपा विधायकों और नेताओं को जगह मिली है। गुरुवार को जारी हुई सूची के अनुसार विभिन्न उप-समितियों में इन राजनीतिक हस्तियों को शामिल किया गया है।
सरकार गठन के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और खेल मंत्री इंद्रनील खां ने खेल जगत को राजनीति से मुक्त रखने की बात कही थी। हालांकि डेढ़ महीने पहले सीएबी की आम बैठक में कई भाजपा नेताओं की मौजूदगी के बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थीं।
सूची के मुताबिक बारानगर के विधायक सजल घोष को टूर, फिक्स्चर और तकनीकी समिति में रखा गया है। रितेश तिवारी को वित्त समिति की जिम्मेदारी दी गई है। सौगात सिकंदर और तमोघ्न घोष को ग्राउंड कमेटी में तथा अनुपम भट्टाचार्य को स्कूल कमेटी में जगह मिली है। इसके अलावा शालिनी डमिया को स्टेडियम समिति में रखा गया है।
सीएबी की एपेक्स काउंसिल की बैठक में मुहर लगने के बाद इन नामों की घोषणा की गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इनमें से किसी भी नेता को समिति का अध्यक्ष पद नहीं सौंपा गया है।