RASHTRIX 24X7 NEWS

दुनिया · राष्ट्रिक्स वायर

व्हाइट हाउस के बाहर सुरक्षा पोस्ट से टकराई कार, चालक हिरासत में

व्हाइट हाउस के बाहर एक कार के सुरक्षा पोस्ट से टकराने के बाद इलाके में अस्थायी लॉकडाउन लगा दिया गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस के बाहर सोमवार सुबह एक कार सुरक्षा पोस्ट से टकरा गई। इस घटना के समय राष्ट्रपति व्हाइट हाउस के अंदर ही मौजूद थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय समयानुसार सुबह करीब १० बजे एक चांदी के रंग की कार ने व्हाइट हाउस के पास लाफायेते स्क्वायर के उत्तरी हिस्से में स्थित सुरक्षा अवरोधक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक वाहन से बाहर आया और वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों के साथ उसकी झड़प हो गई। सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया। हालांकि, पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अभी तक उजागर नहीं की गई है।

इस घटना के बाद व्हाइट हाउस और उसके आसपास के इलाके में कुछ समय के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया। इलाके को सुरक्षाबलों और सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने घेर लिया है। यह टक्कर महज एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण था, इसकी जांच की जा रही है।