RASHTRIX 24X7 NEWS

पश्चिम बंगाल · राष्ट्रिक्स वायर

नगरपालिका भर्ती घोटाला: जेल में बंद सुजीत बोस से फिर पूछताछ करेगी सीबीआई

सहयोग न करने के कारण सीबीआई जेल में बंद पूर्व सुजीत बोस से फिर पूछताछ की तैयारी कर रही है।

नगरपालिका भर्ती भ्रष्टाचार मामले की जांच आगे बढ़ाने के लिए सीबीआई जेल में बंद पूर्व मंत्री सुजीत बोस से दोबारा पूछताछ करने की योजना बना रही है। जांचकर्ताओं का दावा है कि वह सहयोग नहीं कर रहे हैं और उन्हें इस सप्ताह फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार, इस मामले की जांच के सिलसिले में दो बैंकों के अधिकारियों को भी तलब किया गया है। वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की जांच के लिए उन्हें बुलाया गया है।

गौरतलब है कि सुजीत बोस पर नगरपालिका में नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 340 लोगों से छह-छह लाख रुपये लेने का आरोप है। जांच एजेंसियों के अनुसार, उन पर 20 करोड़ रुपये के गबन का आरोप है और पूरे राज्य में कुल 250 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है।