RASHTRIX 24X7 NEWS

भारत · राष्ट्रिक्स वायर

सितारों को धमकियों के बीच फड़नवीस से मिला सिने संगठन

बॉलीवुड हस्तियों को मिल रही धमकियों के मद्देनजर ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से कड़ी सुरक्षा की मांग की है।

अमिताभ बच्चन और सलमान खान सहित बॉलीवुड के कई कलाकारों को जान से मारने की धमकियां मिलने के बाद 'ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन' (AICWA) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से सुरक्षा की मांग की है।

संगठन के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि धमकियों का सिलसिला जारी रहने से फिल्म उद्योग से जुड़े हजारों कर्मचारियों की आजीविका खतरे में पड़ जाएगी। इस पत्र की एक प्रति मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती को भी भेजी गई है।

पत्र में कुल पाँच मांगें रखी गई हैं। सैफ अली खान, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन सहित सभी फिल्मी हस्तियों के लिए कड़ी सुरक्षा की मांग की गई है। इसके अलावा, शूटिंग स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और मुंबई को गैंगमुक्त करने के लिए अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की गई है।