RASHTRIX 24X7 NEWS

कोलकाता · राष्ट्रिक्स वायर

हावड़ा में सार्वजनिक रूप से शराब पीने का विरोध करने पर मारपीट, सिविक वालंटियर गिरफ्तार

हावड़ा में घर के पास शराब पीने का विरोध करने पर एक परिवार के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद पुलिस ने एक सिविक वालंटियर और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया।

हावड़ा के जगतबल्लभपुर इलाके में घर के पास शराब पीने का विरोध करने पर एक परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक सिविक वालंटियर और उसके भाई को गिरफ्तार किया गया है। -पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, प्रसेनजीत जेटी के घर के पास एक मैदान में कुछ लोग शराब पी रहे थे। प्रसेनजीत की पत्नी और उनकी नाबालिग बेटी ने इसका विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और अभद्रता की। -परिवार को बचाने आए प्रसेनजीत पर लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें तुरंत जगतबल्लभपुर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके सिर में टांके लगाए गए। -घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष फैल गया और उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिब्येंदु अदाक और सुभेंदु अदाक नाम के दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, दिब्येंदु खुफिया विभाग में सिविक वालंटियर के रूप में कार्यरत है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।