जीवनशैली · राष्ट्रिक्स वायर
पहली डेट पर न करें ये भूल, वरना बिगड़ सकती है बात
पहली डेट पर जाने से पहले इन बातों का ध्यान रखें ताकि आपका प्लान खराब न हो।
आजकल सोशल मीडिया के जरिए कई रिश्ते बनते हैं। पहली मुलाकात से पहले हर किसी के मन में उत्साह और थोड़ी झिझक रहती है। हालांकि कुछ छोटी-छोटी गलतियों की वजह से पहली डेट पर ही पूरा प्लान खराब हो सकता है।
कई लोग सामने वाले के साथ बैठकर भी फोन में ही व्यस्त रहते हैं। याद रखें कि दूसरा व्यक्ति पूरा समय आपका ध्यान चाहता है। ऐसे में फोन में लगे रहने से नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसके अलावा, जो लोग मैसेज पर बहुत बातूनी होते हैं, वे सामने आने पर कई बार चुप हो जाते हैं। व्यवहार में ऐसा बड़ा अंतर दूसरे पक्ष को निराश कर सकता है।
प्रशंसित होना सबको अच्छा लगता है, लेकिन बार-बार रूप-रंग को लेकर टिप्पणी करना असहज कर सकता है। लोग चाहते हैं कि उनके व्यक्तित्व और विचारों को भी सराहा जाए। हर व्यक्ति के जीवन में कुछ निजी बातें होती हैं। पहली ही मुलाकात में उन रहस्यों को जानने का दबाव न बनाएं। जब रिश्ता आगे बढ़ेगा, तो वे खुद सब बता देंगे।
इसके अलावा पहली डेट पर शादी या भविष्य की लंबी योजनाओं पर बात करने से बचना चाहिए। इस तरह की चर्चा पहली मुलाकात में अनावश्यक दबाव पैदा कर सकती है।