पश्चिम बंगाल · राष्ट्रिक्स वायर
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर चिंता, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी विदेश मंत्री से करेंगे बात
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पड़ोसी देश बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे हमलों और हिंसा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। घरों और दुकानों में आगजनी की घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह इस स्थिति से बहुत आहत हैं। उन्होंने आशंका जताई कि पश्चिम बंगाल के कई लोगों के रिश्तेदार बांग्लादेश में रहते हैं, इसलिए वहां के हालात का असर इस राज्य पर भी पड़ सकता है।
रविवार शाम पीडब्ल्यूडी टेंट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बांग्लादेश एक पड़ोसी देश है और वहां जो कुछ हो रहा है, वह बेहद पीड़ादायक है। विदेश नीति की सीमाओं का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस मामले में सीधे कोई कदम नहीं उठा सकती है। इसलिए उन्होंने घोषणा की कि वह सोमवार को ही विदेश मंत्री एस जयशंकर से संपर्क कर इस पूरी स्थिति से उन्हें अवगत कराएंगे।
उल्लेखनीय है कि हालिया उथल-पुथल के बीच बांग्लादेश के नरैल सहित विभिन्न इलाकों से हिंदुओं पर अत्याचार और हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं।