RASHTRIX 24X7 NEWS

पश्चिम बंगाल · राष्ट्रिक्स वायर

चक्रवात अकवान का खतरा, पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान के मजबूत होने के कारण मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव अब चक्रवाती तूफान अकवान के रूप में और अधिक ताकतवर हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, यह प्रणाली उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए आंध्र प्रदेश तट की तरफ बढ़ सकती है। इसके प्रभाव से दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

अलीपुर मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 18 और 19 नवंबर को दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इन दो दिनों के दौरान कोलकाता, हावड़ा, हुगली, नदिया, पूर्व बर्द्धमान, उत्तर 24 परगना, पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

विशेष रूप से 19 नवंबर को दक्षिण 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा।