RASHTRIX 24X7 NEWS

भारत · राष्ट्रिक्स वायर

लोकसभा में कांग्रेस से अलग बैठी डीएमके, स्पीकर ने मंजूर किया नया आवेदन

लोकसभा में डीएमके ने कांग्रेस के साथ अपनी पुरानी बैठने की व्यवस्था खत्म कर ली है और स्पीकर ने अलग सीट मंजूर कर दी है।

लोकसभा में डीएमके ने कांग्रेस के साथ बैठने की व्यवस्था छोड़ दी है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने पार्टी के बाईस सांसदों के लिए अलग से सीटें आवंटित करने के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। संसद के भीतर दोनों दलों के बीच यह दूरी हालिया राजनीतिक घटनाक्रम के बाद बढ़ी है।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद दोनों दलों के बीच खटास आ गई थी। डीएमके नेतृत्व का आरोप था कि चुनाव से पहले गठबंधन का लाभ उठाने के बाद कांग्रेस ने बिना चर्चा किए अलग रास्ता चुन लिया। इस बात से नाराज होकर डीएमके ने अपने सांसदों के बैठने की जगह बदलने के लिए स्पीकर को अर्जी दी थी, जिसे अब स्वीकार कर लिया गया है।

इस बीच, डीएमके ने केंद्र के प्रस्तावित परिसीमन विधेयक का समर्थन करने की घोषणा की है। पार्टी के लोकसभा के बाईस और राज्यसभा के आठ सांसद इस विधेयक के पक्ष में मतदान करेंगे। इससे पहले अप्रैल में पार्टी ने इस विधेयक का विरोध किया था।

गठबंधन में आई दरार को पाटने के लिए कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के शीर्ष नेता सक्रिय हो गए हैं। सोनिया गांधी और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शनिवार को तमिलनाडु जाकर डीएमके नेतृत्व से मिलने की संभावना है। इसके बाद उनके मुंबई जाकर शरद पवार से भी चर्चा करने की योजना है। हालांकि राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इन प्रयासों से गठबंधन टूटने से शायद ही बच पाए।