RASHTRIX 24X7 NEWS

दुनिया · राष्ट्रिक्स वायर

चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, जिनपिंग ने रेड कार्पेट पर किया स्वागत

एपेक सम्मेलन में भाग लेने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन पहुंचे, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रेड कार्पेट पर स्वागत किया।

एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन (एपेक) सम्मेलन में शामिल होने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन पहुंच गए हैं। चीन पहुंचने पर उनका रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत किया गया। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं की इस मुलाकात को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा शुरू हो गई है। वैश्विक कूटनीति के लिहाज से इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। सम्मेलन के दौरान दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक होने की भी संभावना है। इस बैठक में व्यापार के अलावा कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।