RASHTRIX 24X7 NEWS

खेल · राष्ट्रिक्स वायर

खेल मंत्री के हस्तक्षेप के बाद ईस्ट बंगाल ने कम किए डर्बी के टिकट

खेल मंत्री इंद्रनील खां के हस्तक्षेप के बाद आयोजक ईस्ट बंगाल ने डर्बी मैच के टिकटों के दाम घटा दिए हैं।

खेल मंत्री इंद्रनील खां के हस्तक्षेप के बाद आगामी उनतीस नवंबर को होने वाले आईएसएल डर्बी मैच के टिकटों के दाम कम कर दिए गए हैं। टिकटों की ऊंची कीमतों को लेकर समर्थकों और छात्र-छात्राओं में नाराजगी थी। पहले न्यूनतम टिकट की कीमत तीन सौ रुपये और अधिकतम दो हजार रुपये रखी गई थी। इस पर छात्रों और प्रशंसकों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद मामला खेल मंत्री तक पहुंचा। खेल मंत्री ने क्लब के अधिकारियों से बात कर टिकटों के दाम पर फिर से विचार करने का अनुरोध किया। खेल मंत्री की अपील पर प्रतिक्रिया देते हुए ईस्ट बंगाल ने नई दरें घोषित कर दीं। क्लब ने बताया कि छात्रों के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। नई सूची के अनुसार अब टिकट दो सौ, तीन सौ, चार जो, पांच सौ और साढ़े पांच सौ रुपये में मिलेंगे। सदस्यों को तीन सौ रुपये वाला टिकट डेढ़ सौ रुपये में मिलेगा। जिन लोगों ने पहले ही पुराने दामों पर टिकट खरीद लिए हैं, उन्हें अतिरिक्त राशि वापस दी जाएगी।