खेल · राष्ट्रिक्स वायर
साफ विजेता भारतीय टीम का सम्मान करना चाहता है ईस्ट बंगाल, फेडरेशन को लिखा पत्र
ईस्ट बंगाल ने साफ विजेता भारतीय टीम को सम्मानित करने के लिए अखिल भारतीय फुटबॉल फेडरेशन को पत्र लिखा है।
पाकिस्तान को हराकर हाल ही में साफ चैंपियनशिप जीतने वाली भारतीय फुटबॉल टीम को सम्मानित करने की इच्छा ईस्ट बंगाल क्लब ने जताई है। क्लब ने इस संबंध में अखिल भारतीय फुटबॉल फेडरेशन को एक पत्र भेजा है। क्लब के अध्यक्ष मुरारी मोहन लोहिया ने फेडरेशन के पास यह पत्र भेजा है।
क्लब की तरफ से बताया गया है कि राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की उपस्थिति में भारतीय टीम का सम्मान किया जाएगा। मुख्यमंत्री के व्यस्त कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए क्लब ने अनुरोध किया है कि आयोजन की तिथि के बारे में कम से कम पंद्रह दिन पहले सूचित किया जाए ताकि आवश्यक तैयारियां पूरी की जा सकें। इसके अलावा क्लब ने फेडरेशन के अध्यक्ष को भी सम्मानित करने की इच्छा जताई है।
पत्र में कहा गया है कि टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दसवीं बार साफ खिताब अपने नाम किया है। खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के कड़े परिश्रम की सराहना करते हुए क्लब ने भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ संघर्षपूर्ण जीत हासिल की थी।