RASHTRIX 24X7 NEWS

जीवनशैली · राष्ट्रिक्स वायर

घर पर आसानी से बनाएं छठ पूजा का पारंपरिक ठेकुआ

छठ पूजा के पावन अवसर पर घर पर ही बेहद आसान विधि से बनाएं स्वादिष्ट और खस्ता ठेकुआ।

छठ पूजा के अवसर पर बनने वाला स्वादिष्ट ठेकुआ इस उत्सव का एक मुख्य प्रसाद है। इस खास पकवान को खजूरिया या ठिकारी भी कहा जाता है। आगामी १३ से १६ नवंबर तक मनाए जाने वाले इस महापर्व के दौरान हर घर में इसकी मांग रहती है। इसे घर पर बेहद आसानी से तैयार किया जा सकता है।

आवश्यक सामग्री में एक किलो मैदा, आधा किलो सफेद तेल, आधा कसा हुआ नारियल, एक सौ ग्राम बादाम का पाउडर, एक कप भूनी हुई सूजी, एक चम्मच इलायची और काली मिर्च का पाउडर, चार सौ ग्राम पिसी हुई चीनी और आवश्यकतानुसार पानी शामिल है।

सबसे पहले मैदे को छान लें। इसके बाद मैदे में नारियल का चूरा, बादाम पाउडर, इलायची पाउडर, चीनी का पाउडर, सूजी और पचास ग्राम सफेद तेल मिला लें। सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाने के बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गूथ लें। मोयन सही होना बहुत जरूरी है, तभी ठेकुआ खस्ता बनेगा।

आटा गूंथने के बाद छोटी लोइयां बनाकर सांचे की मदद से ठेकुए का आकार दें। कड़ाही में तेल गर्म करें और मध्यम आंच पर इन्हें तल लें। इस तरह घर पर ही आसानी से स्वादिष्ट और खस्ता ठेकुआ तैयार किया जा सकता है।