पश्चिम बंगाल · राष्ट्रिक्स वायर
ईडी ने शांतनु सिन्हा विश्वास की संपत्ति की कुर्क
प्रवर्तन निदेशालय ने कोलकाता पुलिस के पूर्व उपायुक्त शांतनु सिन्हा विश्वास की दो करोड़ अठत्तर लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की है।
प्रवर्तन निदेशालय ने कोलकाता पुलिस के पूर्व उपायुक्त शांतनु सिन्हा विश्वास की दो करोड़ अठत्तर लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने बताया कि अवैध लेन-देन के आरोपों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। एजेंसी के अनुसार, कोलकाता में तीन फ्लैट और एक घर भ्रष्टाचार के पैसों से खरीदे गए थे। आरोप है कि उनके साथ जय एस. कामदार और सोना पप्पु का अवैध लेन-देन था। इस मामले की जांच के सिलसिले में एजेंसी ने कोलकाता और विभिन्न जिलों में चार बार तलाशी ली। इससे पहले केंद्रीय एजेंसी ने मामले में एक करोड़ चौंसठ लाख रुपये जब्त किए थे। इसके अलावा, सोने के आभूषण, तेरह चार पहिया वाहन और एक रिवॉल्वर भी जब्त की गई थी। पिछले चौदह मई को जबरन जमीन कब्जाने और अवैध निर्माण समेत कई आरोपों में पूर्व पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार किया गया था।