RASHTRIX 24X7 NEWS

खेल · राष्ट्रिक्स वायर

एकनाथ शिंदे ने विनोद कांबळी के इलाज की जिम्मेदारी ली

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अस्वस्थ पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबळी के इलाज का पूरा खर्च उठाएंगे।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अस्वस्थ पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबळी के इलाज का पूरा खर्च उठाने की घोषणा की है। हाल ही में कांबळी और उनके परिवार ने शिंदे से मुलाकात की थी, जिसके बाद शिवसेना प्रमुख ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की।

सोशल मीडिया पर एकनाथ शिंदे ने बताया कि कांबळी के दिमाग में खून का थक्का जम गया है और वह याददाश्त कम होने सहित कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्हें लंबे समय तक इलाज की आवश्यकता है। शिंदे ने आश्वासन दिया कि ठाणे के जुप इसके अलावा, शिवसेना पार्टी ने कांबळी के दोनों बच्चों की शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी लेने का फैसला किया है।

कांबळी पिछले साल से अस्वस्थ हैं और उन्हें चलने में परेशानी के साथ-साथ कई जटिल बीमारियां भी हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर सहित कई क्रिकेटरों और प्रशंसकों ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया था। तेंदुलकर ने २०१३ में कांबळी की सर्जरी का खर्च भी उठाया था।