RASHTRIX 24X7 NEWS

भारत · राष्ट्रिक्स वायर

कर्नाटक में बेटे की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में माता-पिता के बीच हो रहे झगड़े को शांत कराने गए सोलह वर्षीय किशोर की उसके पिता ने सब्बल से वार कर हत्या कर दी।

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में माता-पिता के बीच झगड़ा सुलझाने गए सोलह वर्षीय किशोर की उसके ही पिता ने लोहे के सब्बल से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना तुमकुरु जिले के चौदनायकनपाल्या गांव में हुई। पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी नंजे गौड़ा अक्सर शराब के नशे में घर लौटता था और अपनी पत्नी से झगड़ा करता था। रविवार को भी दोनों के बीच तीखी बहस हो रही थी। उस झगड़े को रोकने के लिए उनका बेटा सुनील बीच-बचपन करने गया।

इस बात से गुस्साए आरोपी ने अपनी पत्नी को खींचकर बाहर निकाल दिया और सुनील को एक कमरे में बंद करके उसकी पिटाई की। आरोप है कि गुस्से में आकर उसने बेटे के सिर पर सब्बल से प्रहार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

शराबी पिता द्वारा बेटे की हत्या की खबर फैलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए। जब पुलिस आरोपी को ले जा रही थी, तब स्थानीय लोगों ने उसे छुड़ाकर पीटने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई मामले दर्ज किए हैं और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।