RASHTRIX 24X7 NEWS

जीवनशैली · राष्ट्रिक्स वायर

प्रेशर कुकर में इन पांच चीजों को पकाने से हो सकता है नुकसान

प्रेशर कुकर में कुछ खास खाद्य पदार्थ पकाने से पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं और स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ सकते हैं।

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में प्रेशर कुकर खाना पकाने का एक आसान जरिया बन गया है, लेकिन इसमें हर तरह की चीजें पकाना सही नहीं माना जाता है। गलत खाद्य पदार्थों को कुकर में पकाने से न केवल उनका स्वाद और पोषण नष्ट होता है, बल्कि सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है। मछली जैसी नरम चीजें कुकर की तेज आंच पर बहुत ज्यादा गल जाती हैं, जिससे उनका स्वाद और ओमेगा-३ फैटी एसिड कम हो जाता है।

साग और सब्जियों को कुकर में पकाने से उनका पोषण मूल्य और ताजेंसी अत्यधिक गर्मी के कारण खत्म हो जाती है। नियमित रूप से कुकर में बना साग खाने से किडनी में पथरी होने का खतरा भी पैदा हो सकता है। इसी तरह, आलू को कुकर में उबालने से उसका स्टार्च और जरूरी पोषक तत्व कम हो जाते हैं।

चावल पकाने के लिए भी कुकर का उपयोग नुकसानदायक हो सकता है। कुकर में चावल बनाने से एक्रिलामाइड जैसे हानिकारक रसायन निकल सकते हैं, जो स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनते हैं। साथ ही शरीर में चर्बी बढ़ने का खतरा भी रहता है। भगोने में चावल पकाकर उसका मांड निकालकर खाना ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है।

पास्ता जैसी चीजों को भी प्रेशर कुकर में भूलकर नहीं पकाना चाहिए, क्योंकि इससे इसके पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं और फैट बढ़ने की आशंका रहती है। सामान्य बर्तनों में खाना पकाना ही सेहत के लिए सबसे अच्छा विकल्प है।