RASHTRIX 24X7 NEWS

भारत · राष्ट्रिक्स वायर

गुजरात के सफारी पार्क में बाइक और गाड़ी से शेर का पीछा करते दिखे वनकर्मी, वीडियो वायरल

गुजरात के सफारी पार्क में वनकर्मियों द्वारा बाइक से शेर का पीछा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

गुजरात के एक सफारी पार्क का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वन विभाग के कर्मी बाइक और गाड़ी से एक शेर का पीछा करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर लोगों और वन्यजीव प्रेमियों के बीच सवाल उठ खड़े हुए हैं।

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि एक शेर दौड़ रहा है और उसके पीछे कई बाइक सवार वनकर्मी तथा एक एसयूवी गाड़ी चल रही है। इस तरह से शेर के पीछे जाने को लेकर सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की बात कही जा रही है। लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि इस तरह के बर्ताव से वन्यजीवों को परेशानी हो सकती है।

मामले पर सफाई देते हुए वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शेर को परेशान करने का कोई इरादा नहीं था। वह शेर किसी दूसरे नर शेर के इलाके में जा रहा था, जिससे वहां मौजूद शावकों को खतरा हो सकता था। वनकर्मियों ने उसे सुरक्षित रूप से अपने बाड़े की तरफ मोड़ने के लिए यह कदम उठाया था।