RASHTRIX 24X7 NEWS

कोलकाता · राष्ट्रिक्स वायर

हावड़ा में भाजपा की रैली में पूर्व तृणमूल नेता के शामिल होने पर हंगामा

दक्षिण हावड़ा में भाजपा की एक रैली में पूर्व तृणमूल कांग्रेस नेता मसूद आलम खान उर्फ गुड्डू खान को देखे जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया है। कुछ दिन पहले निकाली गई इस रैली में उन्हें चलते देख भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

रैली के दौरान गुड्डू खान को देखते ही कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि तृणमूल नेता रहने के दौरान वह कई मामलों में संलिप्त रहे हैं और उन्हें भाजपा में कैसे जगह दी गई, इसे लेकर सवाल उठाए गए। इस वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय नेतृत्व असहज स्थिति में है।

राज्य के मंत्री और भाजपा विधायक उमेश राय ने इस मामले पर कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं में रोष होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं ने अतीत में उत्पीड़न का सामना किया है, वे ऐसे नेताओं को आसानी से स्वीकार नहीं करना चाहते हैं और पार्टी इस पर गंभीरता से विचार करेगी।

दूसरी ओर, गुड्डू खान ने दावा किया कि वह वर्ष २०२१ से भाजपा से जुड़े हुए हैं। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि विरोध करने वाले लोग ही वास्तव में पिछले चुनावों में पार्टी उम्मीदवार के लिए ठीक से काम नहीं कर रहे थे।