RASHTRIX 24X7 NEWS

दुनिया · राष्ट्रिक्स वायर

वैश्विक तापमान बढ़ने के बीच कुछ शहरों में ठंड बढ़ रही है

शोध से पता चलता है कि ग्लोबल वार्मिंग के बावजूद दुनिया के कुछ चुनिंदा शहरों में तापमान कम होने की प्रवृत्ति देखी जा रही है।

पूरी दुनिया में जब ग्लोबल वार्मिंग के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है, तब कुछ क्षेत्रों में इसके विपरीत स्थिति भी देखने को मिल रही है। वैज्ञानिक शोध से पता चलता है कि पृथ्वी के कुछ शहरों और इलाकों में इस गर्मी के बीच भी ठंड बढ़ रही है। शोधकर्ताओं के अनुसार, हवा में तैरने वाले सूक्ष्म कण या एरोसोल ऊर्जा स्थानांतरित करके आसपास के वातावरण को ठंडा कर देते हैं। इससे जमीन और हवा का तापमान काफी कम हो जाता है। मुख्य रूप से उत्तरी गोलार्ध के कुछ हिस्सों में यह असामान्य मौसम देखा गया है। रूस, फिनलैंड और अमेरिका के कुछ खास इलाकों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। रूस के कमचटका क्षेत्र में मोटी बर्फ की परत और न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में बर्फबारी की खबर सामने आई है। इसके अलावा एशिया के विभिन्न देशों जैसे भारत, ईरान, अफगानिस्तान और चीन के कुछ हिस्सों में भी ऐसा ठंडा माहौल देखा गया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि मौसम का यह बदलाव समग्र वैश्विक जलवायु को प्रभावित कर रहा है।