कोलकाता · राष्ट्रिक्स वायर
पार्क स्ट्रीट की कर्नानी मैन्शन से दो करोड़ रुपये का सोना लूटा गया
जीएसटी अधिकारी बनकर पार्क स्ट्रीट के एक कार्यालय में घुसे बदमाशों ने करीब दो करोड़ रुपये का सोना लूट लिया।
कोलकाता के पार्क स्ट्रीट स्थित एक बहुमंजिला इमारत से करीब दो करोड़ रुपये का सोना लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ बदमाश खुद को जीएसटी अधिकारी बताकर एक गोल्ड और डायमंड स्टोर सह कार्यालय में दाखिल हुए।
बदमाशों ने वहां से लगभग दो किलोग्राम वजन का सोना लूट लिया। जाते समय उन्होंने यह कहकर दो दिन बाद जब्ती सूची (सीजर लिस्ट) देने की बात कही और सोना लेकर फरार हो गए।
घटना की जांच करने पहुंची पुलिस ने पार्क स्ट्रीट स्थित उक्त कार्यालय को बंद पाया। घटना के बाद से ही कार्यालय के मालिक का भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।