RASHTRIX 24X7 NEWS

मनोरंजन · राष्ट्रिक्स वायर

कोमल रानी के साथ रोमांटिक तस्वीरें वायरल होने पर आलोचनाओं से घिरे गोविंदा

कोमल रानी स्वर्णकार के साथ गोविंदा की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नेटिज़न्स ने तीखी आलोचना की है।

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार की कुछ रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। कोमल रानी ने ‘रूपा’ नामक फिल्म से ये तस्वीरें साझा की हैं, जिसके बाद अभिनेता की आलोचना शुरू हो गई है।

कुछ समय पहले गणपति उत्सव के दौरान गोविंदा और कोमल को लालबागचा राजा के दर्शन के लिए जाते देखा गया था, जहां अभिनेत्री की मांग में सिंदूर देखकर अटकलें तेज हो गई थीं। अब इन नई तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर यूजर्स का ध्यान खींच लिया है।

अभिनेत्री की इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कुछ यूजर्स ने इसे पुरुषों का अहंकार बताया है, तो कुछ ने अभिनेता के वैवाहिक जीवन पर सवाल उठाए हैं। इस मामले पर राखी सावंत ने भी गुस्से वाले इमोजी के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है।

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने हाल ही में कहा था कि उन्हें कोई अलग नहीं कर सकता। वहीं गोविंदा ने भी अपने परिवार को लेकर बात कही थी, लेकिन इन वायरल तस्वीरों के बाद से बॉलीवुड में चर्चाओं का बाजार फिर गर्म हो गया है।