RASHTRIX 24X7 NEWS

खेल · राष्ट्रिक्स वायर

भारत-पाक मैचों में खिलाड़ियों के खराब बर्ताव पर भड़के हरभजन सिंह

हरभजन सिंह ने भारत-पाकिस्तान मैचों के दौरान खिलाड़ियों के खराब बर्ताव पर रोक लगाने के लिए आईसीसी और बोर्डों से सख्त कदम उठाने की मांग की है।

पूर्व भारतीय स्पिनर और सांसद हरभजन सिंह ने भारत-पाकिस्तान मैचों के दौरान खिलाड़ियों के आचरण की तीखी आलोचना की है और आईसीसी तथा दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड से हस्तक्षेप की मांग की है।

हाल ही में एशिया कप राइजिंग स्टार्स मैच में भारत 'ए' को पाकिस्तान 'ए' के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। हरभजन का मानना है कि मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों का व्यवहार बिल्कुल भी उचित नहीं था और इससे आने वाली पीढ़ी के सामने गलत मिसाल पेश हो रही है।

मैच के दौरान कई मौकों पर तनाव देखने को मिला। टॉस के समय भारत 'ए' के कप्तान तिलक वर्मा और पाकिस्तान 'ए' के कप्तान अब्दुल समद ने हाथ नहीं मिलाया। इसके अलावा भारतीय गेंदबाज हर्षित राणा और पाकिस्तानी बल्लेबाजों के बीच मैदान पर गर्मागर्मी भी हुई।

पहलगाम आतंकी घटना और ऑपरेशन सिंदूर के बाद से दोनों देशों के बीच क्रिकेट रिश्तों की समीकरण बदल चुके हैं। पिछले साल एशिया कप से ही पारंपरिक रूप से हाथ मिलाने की प्रथा बंद है। हरभजन ने मांग की है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए क्रिकेट प्रशासकों को सख्त कदम उठाने चाहिए।