RASHTRIX 24X7 NEWS

पश्चिम बंगाल · राष्ट्रिक्स वायर

कलकत्ता हाईकोर्ट ने अभिषेक बनर्जी के आप्त सहायक की याचिका खारिज की, मिट्टी चोरी मामले में गिरफ्तारी

कलकत्ता हाईकोर्ट ने अभिषेक बनर्जी के आप्त सहायक सुमित रॉय की गिरफ्तारी से सुरक्षा की याचिका खारिज कर दी है।

अभिषेक बनर्जी के आप्त सहायक सुमित रॉय की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कलकत्ता हाईकोर्ट ने नए मामलों में गिरफ्तारी से सुरक्षा की मांग वाली सुमित रॉय की याचिका खारिज कर दी है। न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की बेंच में हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि याचिका में उठाए गए बिंदुओं पर विस्तार से विचार करने की आवश्यकता है, इसलिए इस स्तर पर अंतरिम सुरक्षा नहीं दी जा सकती। सुनवाई के दौरान सुमित के वकील अयन भट्टाचार्य ने अदालत को बताया कि उनके मुवक्किल पहले से ही जेल हिरासत में हैं और उन्हें विष्णुपुर के चार सौ करोड़ रुपये के मिट्टी भ्रष्टाचार मामले में डायमंड हार्बर जिला पुलिस के अंतर्गत आने वाले थाने द्वारा नए सिरे से गिरफ्तार यानी शोन अरेस्ट दिखाया गया है। वहीं राज्य की ओर से वकील मयूख मुखर्जी ने अतिरिक्त महाधिवक्ता राजदीप मजूमदार की अनुपस्थिति का हवाला देते हुए पक्ष रखने के लिए कुछ समय मांगा। मामले की अगली सुनवाई आगामी सोमवार को होगी।