जीवनशैली · राष्ट्रिक्स वायर
घर की किन चीज़ों को पानी से साफ नहीं करना चाहिए, जानिए
घर की सफाई में पानी का उपयोग आम है, लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिन्हें पानी से साफ करने पर नुकसान पहुंच सकता है।
घर की रोजमर्रा की सफाई में पानी का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है। हालांकि, घर में ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें भूलकर भी पानी से साफ नहीं करना चाहिए, वरना वे खराब हो सकती हैं।
सूची में सबसे पहले लकड़ी का फर्नीचर आता है। लकड़ी के फर्नीचर को कभी भी पानी से साफ नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे पॉलिश खराब होने का खतरा रहता है। हमेशा सूखे कपड़े का इस्तेमाल करना चाहिए।
दूसरा, शीशे या आईने को साफ करने के लिए पानी का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इससे कांच खराब हो सकता है। बाजार में मिलने वाले क्लीनर का उपयोग किया जा सकता है।
तीसरा, चांदी और पीतल के बर्तनों को पानी से साफ करने के बजाय इमली, नमक और सिरके का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे बर्तनों की चमक लंबे समय तक बनी रहती है।
चौथा, चमड़े के सोफे या किसी भी लेदर के फर्नीचर को पानी से दूर रखना चाहिए। पानी के इस्तेमाल से चमड़े पर फंगस लगने की संभावना रहती है और उसकी चमक फीकी पड़ जाती है।