खेल · राष्ट्रिक्स वायर
भूटान को हराकर भारत ने সাফ फाइनल में बनाई जगह
भूटान को २-१ से मात देकर भारतीय फुटबॉल टीम ने साफ चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया।
भारत ने शनिवार को ढाका में खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भूटान को २-१ से हराकर साफ चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय कोच नौशाद मूसा ने शुरुआती एकादश में चार बदलाव किए थे, जिसमें गोलकीपर अर्श अनवर शेख की वापसी भी शामिल थी।
मैच की शुरुआत से ही भारतीय टीम ने आक्रमण करना शुरू कर दिया। आठवें मिनट में फॉरवर्ड पीवी विष्णु ने बाएं छोर से मिले लंबे पास को नियंत्रित करते हुए शानदार दाएं पैर के शॉट से गोल किया और भारत को बढ़त दिलाई। इसके बाद सुहेल भट और अन्य खिलाड़ियों ने बढ़त को और बढ़ाने के कई प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली।
उल्लेखनीय है कि भारत ने पाकिस्तान और मालदीव को हराते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। टीम अपना दसवां साफ चैंपियनशिप खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरी है।