RASHTRIX 24X7 NEWS

खेल · राष्ट्रिक्स वायर

अंतर्राष्ट्रीय मैत्री मैच में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली करारी हार

ब्राजील और उरुग्वे के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम को अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में न्यूजीलैंड के हाथों पांच गोल से हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय फुटबॉल टीम को एक अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। खालिद जमील की टीम को इस मुकाबले में पांच गोल से पराजित होना पड़ा। मेजबान टीम ने मैच की शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा। खेल के शुरुआती क्षणों में ही भारत की ओर से आत्मघाती गोल हो गया। रक्षापंक्ति की गलतियों और लगातार गलत पास के कारण न्यूजीलैंड को दबाव बनाने का मौका मिल गया। इससे पहले ब्राजील और उरुग्वे के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन के बाद इस मैच में टीम लय से भटकती नजर आई। भारतीय खिलाड़ियों ने हमले करने के प्रयास किए लेकिन वे सफल नहीं हो सके। गोलकीपर विशाल कैथ ने कुछ बचाव किए, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके। रैंकिंग में काफी आगे चल रही विरोधी टीम के सामने भारतीय खिलाड़ी शुरुआत से ही संघर्ष करते दिखे।