RASHTRIX 24X7 NEWS

खेल · राष्ट्रिक्स वायर

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच में भारत को मिली करारी हार

चौथे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड के हाथों भारत को 89 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

चौथे वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 89 रनों से हरा दिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने भारत के सामने ३३४ रनों का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में भारतीय टीम २४४ रनों पर ही ढेर हो गई। मैच के दौरान भारत की तरफ से खराब फील्डिंग और लचर बल्लेबाजी देखने को मिली। छब्बीस साल के इतिहास में न्यूजीलैंड की धरती पर यह भारत की सबसे बड़ी हार में से एक है। इस मुकाबले में कई प्रमुख खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं थे। इस हार के साथ ही भारतीय टीम के सामने सीरीज में वापसी करने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।